7 अगस्त 2025 को दि इंडियन स्कूल में डॉ. अमीदास गोराडिया अन्तर्विद्यालय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 18 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया।हमारे विद्यालय का प्रतिनिधित्व कक्षा 4 की अमायरा सरदाना और कक्षा 5 के अद्वैत कक्कड़ ने किया। दोनों प्रतिभागियों ने अपने प्रभावशाली तर्क, स्पष्ट उच्चारण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप हमारे विद्यालय को उपविजेता घोषित किया गया तथा रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, मार्गदर्शन एवं समर्पण का प्रमाण है।