वसंत वैली स्कूल में 6 व 7 अगस्त को 16वीं ‘आज तक’ हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर से 21 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रसिद्ध पत्रकार एवं रिपोर्टर श्री गौरव सावंत जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
रहे।उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रभावी अभिव्यक्ति, तार्किक सोच तथा स्वस्थ संवाद के लिए प्रेरित किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ‘द दून स्कूल’ उपविजेता और ‘सरदार पटेल विद्यालय’ विजेता रहा।
‘सरदार पटेल विद्यालय’ की झीलम पात्रा को सर्वश्रेष्ठ वक्ता और ‘ द दून स्कूल’ के अभिनव कुमार को सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता घोषित किया गया।
दो दिनों तक चले इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपने विचारों को आत्मविश्वास और स्वतंत्रता के साथ प्रस्तुत करने तथा विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने का समृद्ध अवसर प्रदान किया। यह प्रतियोगिता सभी प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और अविस्मरणीय अनुभव रही।